भूल गये ना ये ही होता है
मेरे देशवासियों के साथ
हर बार बारम्बार
तुम्हारी आत्मा को जगाने के लिए
हर बार किसी औरत को
अपनी अस्मत लुटानि पड़ती है
तुम तब तक नहीं उठोगे
जब तक ये आग तुम्हारे घर तक ना पहुँचे
जब तक ये तुम्हारा कोई अपना ना हो
तब तक तुम चैन से सो
पर याद रख ये कल तेरे साथ भी होगा
तब कोई और चैन से सोयेगा
पर तुम्हें क्या तुम चैन से सो
बुरा भला भला बुरा
तुम्हें कहाँ कब कुछ पता चला
जब तक ये तुम्हारे साथ ना हुआ
तब तक तुम्हें कहाँ कुछ पता चला
पर तब तक तुम चैन से सो
और अपने हसीन सपनों में खो
मैं कल फिर आऊँगी तुम्हें जगाने
किसी और नाम,शक्ल,
सूरत और लिबास में
तब तक तुम चैन से सो........