ऐ देश मेरे ऐ मेरे वतन 

मेरी नस नस में तू बहता है

क़ुर्बां हो जाऊँ इस मिट्टी पे 

लहू ये मेरा कहता

बस इतनी सी पहचान मेरी

कुर्ता पहनूँ केसरिया 

और हरा उसपे दुपट्टा 

कानों की बाली नीली है

माथे पे सफ़ेद बिंदियाँ है

पूरब से लेकर पश्चिम तक

फैला घर का हिस्सा है

उत्तर से लेकर दक्खिन तक

हर कोई मेरे जैसा है

तू आन मेरी तू शान मेरी

तुझपे क़ुर्बां हो जाना है

बहता है जो नस नस में

वो लहू तुझपे लुटाना है…



©️डॉ.मनीषा