तेरे इंतज़ार में हमने
वो वक़्त भी गुज़ारा
तेरा होने का दावा कर
सबने छोड़ा बेसहारा
डूबते सूरज के साथ
तेरी यादों का झोका आया
मेरी आँखें नम हुई
और दिल मेरा घबराया
आशियां बचा लूँगा पर
ये भी हुनर न आया
मेरे आशियां का हर तिनका
उस झोंके ने उड़ाया
साँसें ही अब बाकी है
इसे संभालो मेरी जान
तू देर न कर आने में
गवाँ दूँगा मैं अपनी प्राण
-" मंदीप मंडल "