मिले अगर हम किसी दिन
हर एक दर्द बतायेंगे
तेरे बिन मैं कैसे जिया हूँ
हर एक किस्सा सुनायेंगे
मेरी इक आह पे रोने वाली
तू इतनी बेखबर हुई है
मेरे जिस्म का कतरा-कतरा
लहूँ भी जहर हुई है
अपनी हर एक आँसूओं का
तुझे हर दास्ताँ सुनायेंगे
तेरे बिन मैं कैसे जिया हूँ
हर एक किस्सा सुनायेंगे
मुझे तोड़ कर, गमों से जोड़ कर;
आज तू इतराती है
मेरा ये हाल देख, मुझे गुमनाम देख;
आज तू मुस्काती है
अपनी ख़ामोश ज़िन्दगी का
तुझे हर नग्मा सुनायेंगे
तेरे बिन मैं कैसे जिया हूँ
हर एक किस्सा सुनायेंगे
खुशियों की नाव में बिठाकर
गम की लहरों में डाली है
कहकर अमृत है पी लो तुम
दे दी ज़हरों की प्याली है
मोहब्बत क्यूँ हुई है अंधी
तुझे हर बात बतायेंगे
तेरे बिन मैं कैसे जिया हूँ
हर एक किस्सा सुनायेंगे
मेरे दिल के सावन में
जो तुम पतझड़ लाई है
सावन के हिस्से में पतझड़
हर एक फूल मुरझाई है
टूटे दिल के इस दुनिया में
एक वीरान बगीचा दिखायेंगे
मिले अगर हम किसी दिन
हर एक दर्द बतायेंगे
तेर बिन मैं कैसे जिया हूँ
हर एक किस्सा सुनायेंगे
-"मंदीप मंडल"