हम किसान, भारत की शान है? हम किसान, भारत की शान है ये अब कहने की बातें है अपने उपज की कीमत माँगू गोलियाँ हम खाते हैं फिर कर्ज के बोझ तले हम यूँ ही मिट जाते हैं हम किसान भारत की शान है? जब अपनी आवाज ले हम सडकों तक आ जाते हैं नेता मेरी आड़ में अपनी रोटियाँ पकाते है मेरे हक की बात करते-करते खुद में उलझ जाते हैं हम किसान, भारत की शान है? मैं हूँ किसान पुत्र ये नेता की बातें हैं दिल्ली से भी मुझसे मिलने जल्दी में आ जाते हैं सब कहते है सत्ता में लाओ ढ़ेरों आश्वासन देकर जाते हैं हम किसान, भारत की शान है? सरकारों की सारी योजना कागजों तक सिमटी है मेरा क्या हाल हुआ है हकीकतों में दिखती है दौर रही नेता की गाड़ी मेरी हल सिसकती है हम किसान, भारत की शान है? खुद इतना जब मेहनत कर पेट भर न खाता हूँ साहूकारों से भी जब छप्पड़ न बचा पाता हूँ तब मैं मजबूर होकर रस्सियों पे झूल जाता हूँ हम किसान, भारत की शान है? - " मंदीप मंडल "