“आरंभ कर तू खुद को जानकर,
तभी पहुँच पाएगा आसमान पर।

खुद के ही हाथों खुद को तराश ले,
आत्मसमर्पण से जीत को आसान कर।

विचलित न होना संघर्ष के जाल में,
मुश्किलों से लड़कर खुद को बलवान कर।

अगर आगे बढ़ पाएगा मन के चाल से,
सीढ़ियों पे चढ़ते जाएगा सीना तान कर।”