जीत से पहले घटित उसकी हर हार देखो
सफल होने पर उसका नया अवतार देखो
धीमी पड़ गई है अब ज़िंदगी की रफ़्तार देखो
इसी ठहराव में जीत को हार पर सवार देखो
सुलझा रहा है ज़िंदगी की उलझी तार देखो
इसी कोशिश में हो रहा आत्म-विस्तार देखो
उसी की चाहतें बन गईं राह की दीवार देखो
फिर भी कर रहा है ख़ुद को कैसे तैयार देखो
अभी तो नहीं है उसके प्रयासों का प्रचार देखो
बाद में उसकी जीत का बाज़ार में इश्तिहार देखो
