इम्तिहानों से गुजरकर
कई सवाल घेर लेते हैं
तिनका तिनका बिखरकर
कई साथ छोड़ देते हैं
राह पर चलकर
मंजिल की ओर चल पड़ते हैं
राहगीर बन कर
उस पार निकल पड़ते हैं।