मै ख़्याल बनके तेरे ज़ेहन में उतर जाऊं,
तुझे खूब सताऊं ।
हर सूं मुझे ढूंढे तेरी निग़ाहें,
मैं नज़र न आऊं ।
हर सवाल का निशां वनू,
और सुलझ न पाऊं ।
तू कभी तन्हा न बचे,
तुझमे इस कदर बस जाऊं।
हर खुशी और बेबसी में,
तेरी आँख का आँसू बन जाऊं ।
तुझसे जुदा नहीं हाल मेरा,
फ़ुरसत मिले तो समझाऊं।।