वो आएं जो मिलने तो क्या बात हो, ये धरती ये अम्बर मेरे साथ हों। एक खुश्बू बिखर जाए यहां और वहां,
चटकती कलियों की बरसात हो।
वहां नदिया में चाँद पिघलता रहे ,
हौले-हौले से खिलती इधर रात हो।
कईं सदियों कईं जन्मों की हम बाते करें
बस ऐसी हमारी मुलाकात हो।