शाम कुछ मायूस थी ,
मैं अपने काम में ,
कुछ ज्यादा ही मसरूफ़ थी ,
शाम धीरे धीरे ढलने लगी ,
उसे मेरी कमी खलने लगी,
अभी कुछ देर में रात हो जाएगी,
ये मायूसी मेरे साथ सो जाएगी
यह सोच मैं उठी , शाम के साथ जा बैठी,
मेरा हाथ पकड़कर शाम खिलखिला उठी ।
-ममता पंडित
