चक्रव्यूह
तुम्हारे जन्म के समय ,
चेहरों की उदासी से शुरू होकर,
तुम्हारे कौमार्य पर
तनती भृकुटियों की रेखा से होते हुए
सदा सुहागन रहो के आशिर्वाद तक,
पंक्ति दर पंक्ति
रचा गया है यह चक्रव्यूह ।
अब जबकि तुम लड़ते लड़तपहुँच चुकी हो भीतर तक।
तो बस यह याद रखो की
की तुम अभिमन्यु नहीं
अर्जुन हो इस महाभारत की ।
और तुम्हें बखूबी ज्ञात है
हर चक्रव्यूह का रहस्य ।
तुम्हें कर्म पथ का
बोध कराने को ही कही गई है गीता ।
स्वधर्म की रक्षा के लिए
तुम कभी भी
खींच सकती हो प्रत्यंचा।
- ममता पंडित

