ज़िंदाँ ज़िंदाँ तन्हा रातें

दीवारों से दिल की बातें


मक़तल मक़तल एक मदरसा

बस बातें बेबस तामातें 


दामन दामन ख़ार उगाओ

पढ़ बैठे हो कई जमातें


रेज़ा रेज़ा दिल की हालत

मेरे क़ातिल की सौगातें


गलियों गलियों वीरानी सी

किन रस्तों पर हैं बारातें


रेशम रेशम माएँ सारी

किसने बीनी ज़ातें पातें


काले काले हैं सब मोहरे

खेल पुराना नई बिसातें