याद करती हूँ,
याद करती हूँ सभी वो तेरी बातें
किए जो हमने बाँहों में डाले बाँहें|
दूरियों में कैसी गुजारी वो सर्द रातें,
वो तड़प वो बेचैनी राहें तकती आँखें|
भूल जाती हूँ,
भूल जाती हूँ दिल दुखाने वाली बातें,
तेरे झूठ और तेरे किए सारे झूठे वादें|
आऊंगा आऊंगा बोलकर गायब होना,
भूल जाती हूँ तेरे आने के दिखावटी इरादें|

