तेरी मोहब्बत की ख़ातिर
तुझे वक्त देने का वादा किया था|
मुझमें मोहब्बत जगा कर
नज़रअंदाज़ करने के लिए नहीं|
तुने नज़रअंदाज़ करना शुरु किया,
हमने रिश्ता ही तोड़ लिया|
अब तू बता मेरी जान,
गुनाह तो दोनों ने किया,
फिर बेवफ़ाई का खिताब
सिर्फ मुझे ही क्यों दिया?


