नदी , जब चली सागर से मिली क्या सोचा था ? इतनी विशाल बनेगी कभी । बूँद, जब भाप बनी मेघों से मिली क्या सोचा था ? आकाश की ऊँचाइयॉ को छू लेगी कभी । अस्तित्व, क्या मिटता है ? किसी का साथ देने से। किसी का हमकदम होने से । जब, स्वयं को भूल बने साथी और हमराह सागर की गहराई को जाना, आसमान की ऊँचाई को नापा । पथ बना सहज, बना सरस । लक्ष्य को पाया निकट । दुख गए सारे छट । समय है महान अस्तित्व को मिली एक नव पहचान ।