कोई किसी का कितना इंतज़ार कर सकता है

एक दिन? एक सप्ताह? एक महीना या एक साल?

और शायद इससे भी अधिक!

पर जब तुम गये ...

तब से आज तक मैंने तुम्हारा इंतज़ार कभी नहीं किया

कभी भी नहीं!

क्योंकि मुझे पता था

मेरा इंतज़ार कभी नहीं ख़त्म होने वाला था

गर मैं अपनी पूरी उम्र लगा दूँ ... तब भी नहीं!


~ टिशा