#बेदख़ल गए दिनों को याद रखना
यादों ग़ुज़ारिश है याद्दाश्त मे रहना।
#वो माँ के पास सोना,रात को रोना
मुँह मे बर्फ़ी का टुकड़ा दे देना।
ख़ुद गीले मे सोना, मुझे सूखे मे सुलाना
यादों ग़ुज़ारिश है याद्दाश्त मे रहना।
#कंचे खेलना लट्टू चलाना पतंग
उड़ाना मांझे से उंगली कट जाना
होली पर दस रुपये मिलना
यादों ग़ुज़ारिश है याद्दाश्त मे रहना।
#स्कूल न जाने के बहाने लगाना
न मिले तो पैर पीटते हुए जाना
आते ही बेग फैंकना सुबह उसे समेटना
यादों ग़ुज़ारिश है याद्दाश्त मे रहना।
#कॉलेज जाना नए दोस्त बनाना
इत्तेफाक़ नहीं था उनका मिलना
उनके लिए पिटना, लिए पीट जाना
यादों ग़ुज़ारिश है याद्दाश्त मे रहना।
पिता जी की दारू चुराना
पकड़े जाने पे पीटना और फिर चुराना
हाजमोला की बोतल मे कॉलेज ले जाना
यादों ग़ुज़ारिश है याद्दाश्त मे रहना।
#पहला इश्क़ होना उसका पूरा न होना
उसकी मेरे ही दोस्त से शादी होना
फिर सिगरेट का पीना शुरू होना
यादों ग़ुज़ारिश है याद्दाश्त मे रहना।
#वर्तमान की बीमारी शायर होना
अपनी यादों को शेरों मे लिखना
न ठीक हो ये बीमारी इसलिए
यादों ग़ुज़ारिश है याद्दाश्त मे रहना।

