#बाद जाने के भी कहां जुदा होती है।
कहीं नहीं जाती मां साथ ही होती है।।
# खाना बना दूं इक रोटी और लेले।
त्योहारों का ध्यान रखती है।
बहनें भी मां ही होती है।।
# बीमारी में रात को उठ कर देखती है।
सर्दी मे उघड़े बदन को ढकती है।
खिला कर ख़ुद खाती है।
पत्नी भी मां ही होती है।।
#पापा कहां हो फ़ोन नहीं उठा रहे।
आपने खाना खाया कब आओगे।
अंश होती हैं बेटियां भी मां ही होती हैं।।