#शायद गया वक़्त लौट आए।
अपने घर, गांव वापस चला जाए।।
#शायद छुटपन का कोई दोस्त मिल जाए।
फिर से पिठ्ठू कंचे लट्टू खेला जाए।।
# पापा की बस आवाज़ सुन जाए।
डांट लग जाये सिर्फ़ आंख दिख जाए।।
अपने घर, गांव वापस चला जाए।।
# बाद इसके माँ की आड़ मिल जाये।
औऱ उसका दुलार, गोद मिल जाए।।
#इंतजार है किसी का फ़ोन आ जाए।
इकठ्ठे हो जाएं रसोई फिर एक हो जाए।।
अपने घर, गांव वापस चला जाए।।
# दोस्त बचपन ही ठीक था वापस आ जाए।
अय्यारी समझदारी अच्छी नहीं कि सब छूट जाए।।
अपने घर, गांव वापस चला जाए।।

