#बहलाए कौन यहाँ
मैं हँसना भूल गया।
#मनाए कौन यहाँ
मैं रूठना भूल गया।
#उठाए कौन यहाँ
मैं झुकना भूल गया।
#याद दिलाए कौन यहाँ
मैं सोचना भूल गया।
#सपने दिखाए कौन यहाँ
मैं सोना भूल गया।
#राह दिखाए कौन यहाँ
मैं चलना भूल गया।
#पहचाने अब कौन यहाँ
बेदख़ल गुमनाम हो गया।

