#डूबें दरिया मे और क्या करें न करें।
ढूंढे भी नहीं मिल रही हैं कस्तियाँ।।
#माफ़ी तो मांगने पर भी नहीं।
क्यूं न कर लूं कुछ और गलतियां।।
#बचपन जवानी लड़कपन अब कहाँ।
निकला हूँ कहीं दिख जाएँ मस्तियाँ।।
#सुब्ह से दुपहर शाम से रात बंजारा सा।
चलूँ न फ़िर भी चप्पल हैं क्यूं घिसतियाँ।
# बात हिसाब किताब की हमसे है परे।
क़द बढ़ रहा उम्र क्यूं हैं घटतियाँ।।
#औक़ात मे रह गफ़लत से निकल बेदख़ल।
ख़ाक मे मिल गई अच्छे अच्छों की हस्तियाँ।।

