#ख़ुद ही घर मे दस्तक़ देता हूँ
ख़ुद ही दरवाजा खोलता हूँ।
#ख़ुद ही घर मे आता हूँ
ख़ुद ही चला जाता हूँ।
#ख़ुद को ही पसंद करता हूँ
ख़ुद को ही खटकता हूँ।
#ख़ुद ही लिखता हूँ
ख़ुद को ही सुनाता हूँ।
#नहीं उठाता जब फ़ोन करता हूँ
उठाए कौन ख़ुद को ही करता हूँ।
#अपने आप को ज़ख्म देता हूँ
पर उसपे दवा नहीं लगता हूँ।
#आदत हो गई अब बेदख़ल
अकेला ही तो रहता हूँ।

