युद्ध की कीमत
चुकाता है
देश का सैनिक,
आम आदमी
की मरती है संताने,
बेचैनी होती है
हर एक मां को।
युद्ध की कीमत
सदियों तक
चुकाई जाती है
अवाम द्वारा।
गिद्ध है वो लोग
जो युद्ध में भी उन्माद
देख रहे हैं।
क्योंकि उनके परिवार
से कोई सैनिक नहीं।
सदियों की पीड़ा को
कुछ पल ही
काफी है पैदा करने के लिए।
आग लगे हथियारों को,
रोटी हर पेट में हो,
शांति हर घर में ,
विश्व के हर कोने में हो
वैज्ञानिकता।