कब तक बचोगे युद्ध से
लड़ना तो पड़ेगा।
आज नहीं तो कल
युद्ध है अटल।
युद्धभूमि में न सही
मनोभूमि में।
युद्ध तो हमेशा रहेगा
संघर्ष, लड़ाई
द्वंद के रूप में।
रोटी या भूख
के रूप में।
शरीर लड़े न लड़े
दिमाग
हमेशा लड़ता रहेगा।
जन्म से लेकर
मृत्यु तक
अनवरत।
बिना रुके
बिना थके।
जीत या हार
यह आपके
निश्चय का उपहार।