वक्त के दरिया में
तुम भी चलो हम भी चले
बेशक कोई साथ न दे
हार जीत की न लगा अटकलें।
त्रासदी में रहेगा जीवित
उपेक्षा में होगा मृत
प्रेम अमर है और रहेगा
नफरत न करो नित।
लिखे नहीं जाते सारे
तन्हाई के किस्से
अक्सर कलम
झूठ बोलती है मेरे हिस्से।
पहले अंत में मरता था इंसान
अब जीते जी मरता है,
जो निकृष्ट है काम
वहीं इंसान करता है।
