तेरा न होना
जीवन का वो सवाल है
जिसका उत्तर कभी
नही मिल पायेगा।
वात्सल्य को देर से समझा
साया तेरा अब नही है
पास मेरे।
दुःख है अभाव है
हमेशा तेरा प्रभाव है।
तेरे सपने पूरे न कर सका
पर उन सपनों
में जान डालने
के लिए अपनी
जान भी लगा कर
आपको समर्पण हर खुशी
करूँगा।
जीत कर भी जीत न पाए
हार तेरी स्वीकार नही।
मेरे जन्मदाता तुम
तेरी इबादत तेरा हक है
मेरा उपकार नही।
