सृजन
नहीं बिन तकलीफ के
दर्द बिन नहीं कविता
बैर बिन न युद्ध हुआ
लड़ाई में न रचे संगीत।
महात्म्य
कलम का
आसान कहां
शब्दों में बयां करना,
एक कवि ही जानता
कब, कहां, क्या करना।
अकारण
न कुछ लिखा जाता,
बिन सोचे बोला जाता है।
सोच विचार करे जो बोले
महा ज्ञानी कहलाता है।
दर्द और कविता का
ये रिश्ता
इतना मजबूत है,
न दर्द खत्म हुआ
न कविता खत्म हुई
अथाह अकूत है।