सीखना चाहे जीवन में
इंसान तो
पूरी कायनात ही
सिखा जायेगी।
न किताबें
न कलम
न दवात
फिर भी
सब कुछ सिखा जायेगी।
हवा से लेकर
पानी तक सब कुछ
समानता सिखाते हैं।
आकाश
हिम्मत की जिंदगी
की परिभाषा
अनंत तक
सिखलाता है।
धरती सिखलाती
मां के जैसे
लाड लड़ाना।
अग्नि से
सीख
सबको ऊर्जा देना
एक समान।