चलना तेरा काम है,

इसी में तेरा नाम है।

अंधेरा एक दिन हट जाएगा

बादल भी छट जाएगा


विवेक ही तेरा

शक्ति स्त्रोत है,

अनवरत

निष्काम

निडर होकर

विवेक को

कर गतिमान

समय बनेगा

शक्तिमान।

पाखंड को

कर खंड खंड

चेतना को

बना

नवचेतना,

कर हमेशा

विवेचना,

कहां है शक्ति स्त्रोत

कौन है शक्ति स्त्रोत