रब्ब था, रहबर था सब था
मै तुझको खुदा समझ बैठा
तू क्या छोड़ेगा मुझको 'रंगा'
दिन को दिन समझ बैठा
मै सबसे बड़ा जुर्म कर बैठा
सबको अपना समझ बैठा
ख्वाहिशें सबकी कहां मिलती हैं
इस बात को मुकद्दर समझ बैठा
रब्ब मिले या है नहीं न कोई गिला
भगत को पढ़ सब समझ बैठा
और मै तो दिया हूं एक दिन
तेल खत्म और खेल खत्म समझ बैठा