रात गर न होती
तो न दिन होता
न सूरज होता
न तारे होते
न आप और हम
सारे होते।
रात गर न होती
न नींद होती
न चैन होता
न दिन रात दौड़ती
जीवन की गाड़ी
न मन इतना
बेचैन होता।
रात गर न होती
न प्रेम होता
न प्रेमी
न प्रेयसी
न भौर होती
न शाम होती।
रात गर न होती
न सकून होता
न आराम होता
होता सब कुछ
पर तेरा न
नामोनिशां होता।
रात गर न होती
न आकाश तारों से 
ढकता
न टिम टिम होती
न पुच्छल तारे दिखते
और मंडी
में न जिस्म बिकते।
रात गर न होती
न जन्म होता
न मरण
न कोई खुशी होती
न कोई ठिकाना
होता
न हंसने की कोई बात होती
न रोने का कोई बहाना होता।
रात गर न होती
न अमीरी होती
न गरीबी होती
न अंधेरा होता
न उजाला
न गौरा होता
न काला।
रात गर न होती
तो थक जाता
आदमी।
रात गर न होती
तो कुछ न होता।
रात गर न होती।