पुरुष
की फितरत
कुदरत की
समझ से भी परे है।
कठोर इतना के
श्मशान से भी
बिना रोए लौट आए,
मगर मुलायम इतना
प्रेम विरह में
बिखर के रो जाए।
अहिंसक इतना
के चींटी भी न मारे
हिंसक इतना के
शेर को भी ललकारे।
कभी बुद्ध बनकर
विरह को गले
लगाता है,
पागल हो
लैला के प्यार में
मजनू कहलाता है।
ये पुरुष है
कुदरत का नमूना
हंसते हंसते रो लेता है
रोते रोते हंस देता है।