ग़ल्ब के बिन गालिब कहां ?
पीर नहीं तो मीर नहीं
प्यास हमेशा के लिए बुझे
ऐसा कोई नीर नहीं।
मीरा और मीर में बस इतना फर्क
हर प्यार करने वाला फकीर नहीं।
राँझे अब नौकरी ढूंढा करेंगे
खाली जेब देखे कोई हीर नहीं।
गैलीलियो को मारा, भगत को खा गए
विचारों को मारे ऐसी कोई शमशीर नहीं
जीवन तो शान से जिया जाए
फक्त लोगों में धीर नहीं।
'रंगा' तू क्या करेगा शायरी
तेरी बातों में वो नजीर नहीं।