परीक्षा
सिर्फ किताबों की नहीं होती।
जहां तैयारी होती है,
पेपर लिखे जाते है,
जांचे जाते है,
फेल और पास होते हैं।
परीक्षा
जिंदगी भी लेती है
हर रोज
हमेशा
हर पल।
बस उसका
पेपर हमे पता नहीं होता।
कोई नकल नहीं
हो सकती।
लेकिन
परीक्षा चाहे
किताबों की हो
या जिंदगी में,
फेल और पास
के भय के बिना
सिर्फ
सर्वोत्तम प्रदर्शन
स्वयं का करना है।
परिणाम क्या होगा
भूल जाओ।
असफलता ही
सफलता
की पहली सीधी है।
ये बात
बिल्कुल सीधी है।
