पहली कविता
लिखी होगी जब
कवि ने।
पहली कविता
कागज पर नहीं
भावों में उकेरा होगा
कवि भी बहुत
दिमाग में डेरा होगा।
फिर कलम की तो बात
दूर तलक नहीं थी,
स्याही भी किसी किस्म की
फलक तक नहीं थी।
कौन होगा पहला कवि,
किसकी होगी कविता
फिर कैसे संवारा होगा
न जीता न हारा होगा।
असली कवि
सर्वहारा होगा।
कविता भी धर्म होगा
कवि का मर्म होगा।
आंसू होंगे हंसी होगी
बाते जीवन की धंसी होंगी।
