घर ने तुम्हे नाम दिया

पहचान अपने दम पर बना

कब तक रहेगा भटकता ?

ये शान अपने दम पर बना।

शौक अगर चांद का पाला है,

करना होगा सफर आसमान का

मुसीबतें लाख आयेगीं मगर

कर मस्तक ऊंचा मकान का।

थकना बुरा नहीं है तेरा

बुरा है रुक जाना

सलाम बेशक लाख करो

बुरा है कमर का झुक जाना।