सिर पे इसके दस्तार रहे।
देश में बेशक चीत्कार रहे।
न्यूज में इसका चेहरा रहे।
और हर नागरिक बहरा रहे।
ये अजीब नहीं डरा करते हैं
सच है हिटलर कहां मरा करते है
रैली और अखबार
दो ही इसके यार।
देश के सारे चैनल
और उनपे बैठे पैनल
सब यहीं कहते हैं
समन्दर और नदियां
सब आपकी ओर बहते हैं।
गरीबी से मतलब नहीं
बेरोजगारी से कोई लगाव
दर्द जहां ज्यादा है
वहीं देता है घाव।
महंगाई तो इसकी
महबूबा है
देश का हर नागरिक
बड़े कर्जे में डूबा है।
समय इनका भी जायेगा,
मगर कई पीढ़ियां
बर्बाद कर जायेगा।