मंदिर में रब्ब ढूंढा

मस्जिद में सब ढूंढा

ढूंढा हर जगह पर

अपने अंदर कब ढूंढा?

न पूजा से न इबादत से

छोड़ दे सारी ख्वाहिशें

अपने हाथ पे भरोसा रख

नेकदिली की आदत से

पुजारी तुझको क्या देगा

वो खुद भी तो तलबगार है

नेकनीयती है नहीं मन में

सबसे बड़ा गुनहगार है।

चक्की में कबीर ने रब्ब देखा

मगर तुझको करनी पूजा है

मन चंगा कठौती में गंगा

क्या गुरु तेरा दूजा है ?

तू मांगना छोड़ दे

फिर जमाना कदम में होगा

ये जंजीर बहुत लंबी है

मांग जो तेरे दम में होगा।