मां तो मां होती है।
जन्म से लेकर
जीवन भर अनवरत
वहीं लाड प्यार
वहीं चिंता।
बचपन की ठिठोलियां
मां की गोद
दुनिया की सबसे
सुरक्षित और आरामदायक
जगह, जहां सिर्फ ममता
और दुलार के अलावा
कुछ नहीं।
मां के आंचल में
मां का गुस्सा भी
आशीर्वाद होता है,
जो समझदार होने
पर समझ में आता है।
काश कोई टाइम मशीन
मुझे फिर से बच्चा बना दें।
न पढ़ाई की टेंशन
न नौकरी का बोझ।
मुझे फिर से उसी ममत्व में
खेलना है।
