ये मजदूरों की टोलियां
जिन हाथों से फसल
लगाते हैं
फसल काटते हैं
बस उन हाथों को
मजबूत करले।
इन सरकारों को
अपने पैरों तले
ताबूत करलें।
क्रांति तुम्हारी दरांती
के दांत के जैसे
होती है
बस हाथ मे उठाने की देर है
जो हाथ फसल काट सकते हैं
"फसल" बचा भी सकते हैं !
बस ये भुखमरी और
लाचारी
उस दरांती के दांत
को कुंद कर देती है।
सरकार यहीं से बनती है।