लॉक तंत्र
बड़ी मुश्किल से 
बाबू लाल को
ये समझा पाया था,
के कैसे देश मे
राजतंत्र से
लोकतंत्र स्थापित
किया।
पर जब पढ़ता हूँ
अखबारों को
शोर मचाते
चाटुकारों को,
मर चुकी जिनकी
आत्मा,उन मकारों को
तो लगता है
के अब लोकतंत्र
नही लॉक तंत्र
बन चुका है
ये समाज जो
अब है,
दकियानूसी
रूढ़िवादिता
और तर्कहीन
विवेकहीन ।