लो दिसम्बर आ गया फिर से

हताश न हो

परेशान न हो

दिसम्बर की कोख से ही

जनवरी पैदा होगा।

उल्लास और हर्ष

नवीनता और उपलब्धि

फिर से नए सिरे से

ढूंढेंगे

अपना अपना रास्ता

अपने अपने

हमसफ़र ।

रुकना और ठहराव के

साथ सोचना

बीते समय की गलतियां

नए साल में

बन शक्ति साथ तुम्हारा दे,

वैर विरोध छोड़कर

आगे बढ़े

बढ़ते ही रहे।

मै तुम हम सब

मेरा देश

ये दुनिया।