लो आ गई फिर से सर्दी
वही दिसम्बर
और फिर से जनवरी
आ जाएगा।
सर्दी का मौसम
सर्दी का एहसास
कराएगा।
पर हाय रे आधुनिकता
सर्दी शुरू होते ही
हीटर चाहिए।
गर्मी शुरू होते ही
ए सी।
कब एहसास करेंगे
कुदरती मौसम का।
मैने देखा है लोगों को कहते,
आज से पंखा बंद,
क्योंकि गर्मी नहीं थी,
और अगली सुबह
गर्म पानी से नहाते।
गर्मी में गर्मी
और सर्दी में सर्दी,
कब महसूस करेंगे।
कब कुदरत को
महबूब करेंगे।
