कुदरत
इंसान से बात करना चाहती है।
समझो उसकी भाषा को,
देखो उसकी आंखों में,
समझो उसको ममत्व को,
इंसान अंधा हो चला
आधुनिकता की दौड़ में,
जिसका अंत
बरबादी को जाता है।
कुदरत सबकी मां है।
बस हम ही भूल गए
के हम सबकी
उसकी संतान है।
भोग विलास और
तकनीक ने पागल
बना दिया है।
पर चाहिए हमें
रोटी, सुकून की नींद,
जो देती है बस कुदरत।
चले आओ मां की गोद में
इससे पहले देर हो जाए।
