बिन भाव के कविता
शब्दों का गारा मात्र है।
या तो कवि ने सोचा न हो
या तो कविता का नारा मात्र है।
शब्द विन्यास को पिरोकर,
माला में, रखे शब्दों को डुबोकर।
भ्रमर के मानिंद घूमे कभी,
शहद की तलाश में सभी।
भाव ही आखिरी
किनारा हो कवि का
इसी से अमर
होता है नाम कवि का।
पाठक के जितना,
करीब होता है।
कवि शब्दों का अमीर होता है
दुनिया में गरीब होता है।