जूठ को जूठ न कहो 
सरदार ने कहा है।
छप कर बिक जाओ
अखबार ने कहा है।
काट दो हाथ जो चोर न हो
तलवार ने कहा है।
काम ढंग से कैसे होगा,
मुझसे पूछो
बेकार ने कहा है।
अब न सुर होगी
न ताल होगी
झंकार ने कहा है।
जो होगा मेरी मर्जी से होगा
असरदार ने कहा है।