जंगल की लाश दफन है

शहर के नीचे

तबाही क्यों नहीं आएगी ?

इस रूप में न सही उस रूप

कुदरत कहर मचाएगी।

नदियों की कोख से

निकालकर रेत और बजरी

सुना किया एक मां की गोद को।

आधुनिकता कब तक बचाएगी ?

इंटरनेट और ए आई

न जाने और भी क्या होगा

पेट रोटी से भरेगा

ये दौड़ बरबादी दिखाएगी।