हकीकत ड्रामा लगती है

ड्रामा देखे रोते हैं सब।

फिर हंसी आती है मुझे

जहां खोते हैं सब।

बदतमीज हो बेशक

पर तमीज मुझे आती है।

रोना रहे जिंदगी में

खुशियां मुझे भाती हैं।

हादसे में बचे लोग

सब जिंदा कहां होते है ?

कोई आकर देख ले

तन्हाई में अक्सर रोते हैं।