एक मत
एक मत से एक मत
का शासन बनता है,
एक मत का शासन
एक मत ही दुनिया मे
चाहता है एक मत।
दुनिया में रंग हजारों 
नदियाँ हजारों
देश और राज्य भी हैं बहुत
हर शय हजारों लाखों 
में है,करोड़ो प्रजाति हैं।
मगर यहां कुर्सी को
चाहिए एक मत।
बस एक मत।
एक मत बाकी सब मतों
को एक मत में
तब्दील कर देगा
एक दिन
एक मत।